मिस यूएसए 2019 का खिताब जीतने वाली और पेशे से वकील अमेरिकी मॉडल चेल्‍सी क्रिस्‍ट ने सुसाइड कर लिया है.  चेल्सी ने 60 मंजिला इमारत के 29वें फ्लोर से कूदकर जान दे दी. 

30 साल की चेल्‍सी क्रिस्‍ट  ने सुबह 7 बजकर 15 मिनट (अमेरिकी समयानुसार) पर मैनहेटन में संदिग्‍ध तौर पर आत्‍महत्‍या कर ली. 60 मंजिला ओरियन बिल्डिंग में उनका 9वें फ्लोर पर अपार्टमेंट था. वह आखिरी बार 29वीं फ्लोर पर देखी गईं थीं.

 उन्होंने अपनी लाइफ खत्म करने का इतना बड़ा फैसला क्यों लिया, इस बारे में सुसाइड नोट में कुछ नहीं लिखा है. पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक चेल्‍सी ने वेक फॉरेस्‍ट यूनिवर्सिटी स्‍कूल ऑफ लॉ इन विंस्‍टटन सलेम से पढ़ाई की थी. चेल्‍सी क्रिस्‍ट नॉर्थ और साउथ कैरोलिना में लॉ की प्रैक्टिस भी कर रहीं थीं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *