*सास ने बहू के ऊपर लगाया आरोप, घर में आग लगाने का, पुलिस को दी तहरीर*

जसवंतनगर। मोहन की मड़ैयां मोहल्ले के एक बंद घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घर गृहस्ती का सारा सामान जल गया। करीब एक लाख रुपए का नुकसान बताकर सास ने अपनी पुत्रवधू पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला मोहन की मड़ैयां निवासिनी प्रीती देवी पत्नी लाखन सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि किसी कार्य के लिए बाहर गए हुए थे तभी मोहल्ले वालों द्वारा हमारे घर मे आग लगने की सूचना दी गई। जब घर वापस आये तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और घर में रखा सभी गृहस्थी का सामान व कपड़े आदि जले हुए थे। लोगों से जानकारी मिली कि मेरी पुत्रवधु जो घर में थी वह घर में आग लगाकर बाहर से ताला लगाकर चली गई। घर मे धुंआ निकलने पर पड़ोसियों ने ताला तोड़कर आग पर काबू पाया है। घटना में करीब एक लाख का नुकसान होना बताया गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए मदद की गुहार लगाई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *