गाजियाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी की हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका के घर में शव को दफन किया गया था. जिसे अब पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

मामला गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के गांव खोराजपुर का है 18 साल का मुरसलीम कई दिनों से गायब चल रहा था. मुरसलीम के परिजनों ने उसे ढूंढने की तमाम कोशिश की और नहीं मिलने पर मुरादनगर थाने में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करायी.

पुलिस के अनुसार सीडीआर की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई.  उसने बताया कि इस सिम को 500 के नोट में लड़की ने छुपा कर दिया था. उसके बाद लड़की का हुलिया बनवाया गया फिर मामले की जांच की गई.प्रेम प्रसंग में की गई हत्या मामले की जांच जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *