दिल्ली के कस्तूरबा नगर में 20 साल की महिला के साथ गैंगरेप, मारपीट मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आज एक बड़ा एलान किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के मदद का एलान करते हुए 10 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है.

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कस्तूरबा नगर में घटी इस घटना की पीड़िता को न्याय दिलाने की भी बात कही है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार इस बेटी को न्याय दिलवाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी. हम पीड़िता के लिए अच्छा वकील नियुकत कर रहे हैं.


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना में पीड़िता की मदद का एलान आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडर से किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘मैंने इस बेटी की मदद के लिए ₹10 लाख सहायता राशि ऑर्डर की है.इस मामले को फास्ट ट्रैक भी करेंगे ताकि जल्द से जल्द बेटी को न्याय मिल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *