इटावा के जसवंतनगर में भाजपा नेता एवं सांसद रामशंकर कठेरिया ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुचें। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि, हालात बदल चुके हैं, समाजवादी पार्टी अब यहां चुनाव नहीं लड़ रही है। यही कारण है कि, भाजपा प्रत्याशी विजयी होगा।

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद ने कहा कि, अब चुनाव अलग तरह से लड़ा जा रहा है। सपा प्रसपा खुद एकमत नहीं हैं। सपा मुखिया खुद नहीं चाहते कि यहां से कोई जीते और जब वह नहीं चाहेंगे हम भी नहीं चाहेंगे। अब उनका भाजपा प्रत्याशी ही विधायक होगा।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, उनकी भाजपा सरकार ने बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं। पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जो कुशासन गुंडाराज था उसे खत्म किया। विकास को तरस रहे उत्तर प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था स्थापित की है।

कठेरिया ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने भी संबोधित किया। इस दौरान आरएसएस के जिला संघ संचालक राम नरेश शर्मा, भाजपा नेता डॉ राज बहादुर यादव, मुकेश यादव, अरुण कुमार गुप्ता अन्नू, अनंत अग्रवाल, महेश गुप्ता, गोविंद शर्मा इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *