टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने बीते बुधवार अपने प्रपोजल वीडियो और फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। उनकी इंगेजमेंट फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही फैंस और उनके दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह की सगाई नहीं हुई है और वे एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आ रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को एक वीडियो और तस्वीरें शेयर कर दी है।

देवोलीना और विशाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया और खुलासा किया कि उनकी सगाई की पोस्ट एक शरारत थी और वे बस बहुत अच्छे दोस्त हैं।

देवोलीना और विशाल ने कहा, “वीडियो का नाम “यह आधिकारिक है” और फर्स्ट टाइम हम साथ में एक कोई म्यूजिक वीडियो करने जा रहे हैं। जो थीम है वो ऐसा ही है। प्यार के बार में है। मैरिज रिलेशनशिप के बारे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *