*औरैया,सूने पड़े चार मकानों को चोरों ने बनाया निशाना*

*बर्तन और गृहस्थी का सामान किया पार,गृह स्वामियों के न होने पर नुकसान की नही हो सकी सही जानकारी।*

*नगर के रामलीला मैदान में स्थित मकानों में हुई चोरी।*

*फफूंद,औरैया।* नगर के रामलीला मैदान स्थित कटरा हेमनाथ में अज्ञात चोरों ने सूने पड़े चार मकानों के ताले तोड़कर कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ने के बाद उसमे रखा पीतल तांबे के बर्तन व कपड़े और गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया एक मकान मालिक के अलावा अन्य गृहस्वामियों के नही आ पाने पर चोरी के नुकसान की सही जानकारी नही हो पायी।


फफूंद नगर के कटरा हेमनाथ में रामलीला मैदान के किनारे कर्नाटक बस्ती है।यहां के निवासी दीपक,जबर सिंह,इंदर व शेखर मकानों में ताला बंद कर अपनी पत्नी और बच्चो के साथ दो माह पहले बाहर मजदूरी करने गए थे।बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बारी बारी से चारो मकानों के ताले तोड़कर अंदर रखे बक्सों के भी ताले तोड़कर उसमे रखे बर्तन कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया।गुरुवार दोपहर जब मोहल्ले के लोगों ने मकानों के ताले टूटे देखे तब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मकान मालिकों को सूचना दी।खबर लिखे जाने तक जबरसिंह की पत्नी सोनवीरी घर पर पहुंची थी और उन्होंने चोरों द्वारा बक्से में रखे हजारों रुपये के पीतल और तांबे के बर्तन व गृहस्थी का सामान चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।अन्य गृहस्वामी देर शाम तक घर नही पहुंच पाए थे जिससे उनके नुकसान की जानकारी नही हो पायी।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *