औरैया,प्राचीन शक्तिपीठ महामाई मंदिर पर किसान यूनियन भानू की महापंचायत संपन्न

औरैया/औरैया जनपद बिधूना तहसील के अन्तर्गत रामगढ़ के पास प्राचीन शक्तिपीठ महामाई मंदिर पर जिला अध्यक्ष औरैया अजीत सिंह सोनू यादव के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन भानु जनपद कार्यकारिणी एवं किसानों की महापंचायत विचार-विमर्श सभा रखी गई इस सभा का उद्देश्य विधानसभा चुनाव में समर्थन को लेकर था पिछले सप्ताह जिला अध्यक्ष अजीत सिंह सोनू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी जनपद के प्रत्याशियों को संदेश दिया था कि जो प्रत्याशी हमसे समर्थन मांगेगा और जो हम सब किसानों के बीच में आकर हर विषम परिस्थिति में खड़े होने का वादा करेगा जो किसानों का सम्मान करेगा उस प्रत्याशी का हम समर्थन करेंगे समर्थन किसी पार्टी के नाम पर नहीं होगा व्यक्तिगत प्रत्याशी को समर्थन देंगे
इस महापंचायत में दिबियापुर प्रत्याशी प्रदीप यादव बिधूना प्रत्याशी रेखा वर्मा आई जिला अध्यक्ष द्वारा किसानों के हित में रखी गई सारी मांगों पर खरे उतरने का आश्वासन दिया
तत्पश्चात जिला अध्यक्ष अजीत सिंह सोनू यादव ने अपनी समस्त जिला कार्यकारिणी की सहमति से उक्त दोनों प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया और कहा कि दोनों को विजय बनाने के लिए मेरा 11 पदाधिकारी 11 वूत पर कार्य करेगा और दोनों प्रत्याशियों को विधायक चुनकर विधानसभा भेजेंगे
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा महेंद्र यादव जिला संयोजक चंद शेखर राठोर जिला प्रभारी धर्मवीर यादव जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सौरभ दुबे जिला महासचिव सुखबीर सिंहऔेसान सिंह सत्यव्रत शिवकुमार महिपाल जेई साहब आशीष पांडे अनपी यादव कुंवर पाल शास्त्री मिथिलेश कुमार आनंद राजपूत विनय राजपूत सुरेश राजपूत प्रधान सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं भारी संख्या में किसान मौजूद रहे
दोनों प्रत्याशियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र का पुरजोर विकास करेंगे व किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे इस पर सभी जनपद के किसानों ने हर्ष जताया.
ए, के,सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *