मैनपुरी के करहल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज चुनाव प्रचार करने क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। जहां वे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा का पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की कर्म भूमि रही मैनपुरी को चुना है।

अखिलेश मैनपुरी की चार विधानसभाओं में से करहल विधानसभा से ताल ठोक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मैनपुरी के करहल कस्बा स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज में दोपहर 3.45 बजे पहुंचेंगे। यहां वे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगें। इसके बाद वह शाम 5 बजे के करीब यहां से लखनऊ के लिए निकल जाएंगे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *