मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन। मानसी गंगा में दो दिन पूर्व डूबे एक अज्ञात साधु का शव बुधबार की सुबह पानी में उतराता मिला। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साधु की शिनाख्त नहीं हुई है।

सोमवार को गेरुआ कपडे पहने एक साधुवेशधारी मानसी गंगा के घाट से गहरे पानी में कूद गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से साधु को गहरे पानी में काफी तलाशा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार को साधुवेशधारी का शव पानी में फूलकर उतराता मिला। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दो पूर्व साधु के पानी में डूबने की सूचना पर तलाश की गई थी, लेकिन उसका बुधवार को शव पानी में उतराता मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, शिनाख्त नहीं हुई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *