पोटली समोसा बनाने की सामग्री:

मैदा- 2 कटोरी
ऑयल- 8 चम्मच
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
आलू मसाले के लिएआलू- 6 (उबले हुए)
उबले स्वीटकॉर्न- 1/2 कटोरी
प्याज- 1 (बारीक कटा)
सूखी मेथी- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च- स्वादानुसार
ऑयल- तलने के लिए
पानी- जरूरतानुसार

पोटली समोसा बनाने का विधि:

1. एक बाउल में मैदा, अजवाइन, नमक, ऑयल व पानी डालकर आटा गूंथ लें। 2. एक पैन में 2 चम्मच ऑयल डालकर जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च डालकर भूनें।
3. मसाला तैयार होने पर गैस बंद कर दें।
4. इसमें उबले आलू, स्वीटकॉर्न डालकर मिलाएं।
5. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बेलें।
6. इसमें मसाला भरकर पोटली की तरह बंद कर दें।
7. पैन में ऑयल गर्म करके गैस की धीमी आंच पर समोसे फ्राई करें।
8. सर्विंग प्लेट में समोसे के साथ इमली व पुदीने की चटनी परोसें।
9. लीजिए आपके पोटली समोसे बन कर तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *