मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन – थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित मथुरा गोवर्धन मार्ग पर गिरिराज वाटिका के समीप परिक्रमा देकर लौट रहे परिक्रमार्थियों से भरा टेंपो ट्रैक्टर ट्रॉली में जाकर टकरा गया, जिसमें 1 युवक की मौत हो गयी और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को गोवर्धन सीएचसी में भर्ती कराया तथा गंभीर रूप से घायल कुछ लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के मूगरा गांव निवासी लगभग 14 लोग टेम्पो में सवार होकर गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा देकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे। टैम्पो मथुरा गोवर्धन मार्ग यमुना बाग के पास के पहुंचा ही था कि सामने की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए और वहीं एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक पुष्पेंद्र पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मूगरा थाना अछनेरा का रहने वाला बताया गया है। श्रद्धालु परिक्रमा कर वापस अपने घर जा रहे थे पुलिस ने दुर्घटना में मृतक हुए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया व मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *