*औरैया,जनपद ने पूरा किया दिया गया 100 प्रतिशत वैक्सीन टीकाकरण का लक्ष्य*
*जिले में शुक्रवार तक लगाई गईं 9 लाख 96 हजार 155 फर्स्ट डोज*

*कुल टीकाकरण 17 लाख 16 हजार 592*

*औरैया।* जनपद को शासन की ओर से टीकाकरण के लिए 9 लाख 95 हजार 839 का लक्ष्य दिया गया था। जिसे 100 फीसदी पूरा करते हुए जिले का लक्ष्य शुक्रवार को 100.03 पर पहुंच गया है। जिले के सभी बूथों पर 3 हजार 292 टीके लगाए गए। जिले में कुल टीकाकरण 17 लाख 16 हजार 592 हो गया है। लक्ष्य की पूर्ति होने पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रसन्नता जाहिर की है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. देव नरायन कटियार ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 3 हजार 292 टीके लगाए गए। इसी के साथ जिले में फर्स्ट डोज 9 लाख 96 हजार 155 लोगों को लगाई जा चुकी है। जिले में फर्स्ट डोज का लक्ष्य 100 फीसदी से ऊपर हो गया है। जबकि सेकंड डोज 6 लाख 38 हजार 861 लोगों को लगाई जा चुकी है । बता दें कि गुरुवार तक 15 से 17 वर्ष के 69 हजार 966 किशोर कोविड-19 की फर्स्ट डोज़ लगवा चुके हैं। किशोरों के वैक्सीनेशन फर्स्ट डोज का लक्ष्य 72.31 फीसदी हो चुका है। 622 किशोर सेकंड डोज लगवा चुके हैं। 18 से 45 वर्ष के 6 लाख 35 हजार 898 लोगों को फर्स्ट व 3 लाख 69 हजार 870 लोगों को सेकंड डोज लगाई जा चुकी है। 45 से 60 वर्ष के 2 लाख 22 हजार 971 लोग फर्स्ट डोज लगवा चुके हैं। जबकि 1 लाख 62 हजार 601 लोग सेकंड डोज ले चुके हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1 लाख 25 हजार 962 बुजुर्गों को फर्स्ट डोज़ लगाई जा चुकी है। जबकि 92 हजार 109 बुजुर्ग सेकंड डोज लगवा चुके हैं। इसके अलावा 4 हजार 644 बुजुर्ग प्रीकॉशन डोज ले चुके हैं। 4 हजार 674 हेल्थ केयर वर्कर फर्स्ट डोज व 4 हजार 705 सेकंड डोज ले चुके हैं। 3 हजार 598 हेल्थ केयर वर्करों को प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। 5 हजार 438 फ्रंटलाइन वर्करों को फर्स्ट डोज व 5 हजार 514 वर्कर सेकंड डोज लगवा चुके हैं। जबकि 5 हजार 560 वर्करों को प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। शासन द्वारा वैक्सीन टीकाकरण के लिए दिए गए लक्ष्य की पूर्ति होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *