उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी किया. बीजेपी ने इसे ‘लोक संकल्प पत्र’ नाम दिया है. हालांकि विपक्ष ने इसको लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस की यूपी इकाई ने ट्वीट किया कि- कांग्रेस के ‘महिला शक्ति विधान’ की नकल करके छात्राओं को स्कूटी और गैस सिलेंडर का वादा यह दिखाता है कि भाजपाइयों के पास उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए कोई मौलिक सोच नहीं बची है. महंगाई और अत्याचार से परेशान महिलाएं इस झांसे का जवाब देने को तैयार बैठी हैं.’

कांग्रेस ने आगे कहा कि -‘भाजपाइयों ने देश के किसानों को साल भर प्रताड़ित किया, 750 से ज्यादा किसानों की जान ले ली, खाद-बीज के लिए किसानों को जान गंवानी पड़ी. ‘दोगुनी आय’ की तरह भाजपाई फिर से झांसा दे रहे हैं.

पार्टी की यूपी इकाई ने कहा- ‘भाजपाई जनता को भूखों मारने का संकल्प ले रहे हैं. कह रहे हैं कि होली-दीवाली पर दो गैस सिलेंडर देंगे. क्या जनता सिर्फ त्यौहार-त्यौहार खाना खाएगी?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *