इटावा *25 वर्षो से कांग्रेस के सबसे चर्चित चेहरा बने कद्दावर नेता पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ,सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के समक्ष सैफई में सपा में हुए शामिल।*

*इटावा* जनपद की राजनीति में आज बड़ा धमाका हुआ और कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा।पिछले लगभग 25 वर्षो से कांग्रेस के सबसे चर्चित चेहरा बने और जनपद में हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने और सभी छोटे बड़े चुनावों की जानकारी रखने के साथ किसान ,मजदूर,पीड़ित,की हर संभव मदद करने वाले जनपद कांग्रेस में सचिव,महासचिव,मीडिया प्रभारी,उपाध्यक्ष पद पर रहने के साथ ही *जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव* ने आज समाजवादी पार्टी के *राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव* के समक्ष सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि उदय भान सिंह यादव अनुभवी नेता के साथ अच्छे जानकार है इनका पार्टी में पूरा सम्मान रहेगा। उन्होंने उदय भान सिंह से आज ही पार्टी के कार्य में सक्रिय होने का भी आवाहन किया ।
सपा में शामिल होने के बाद उदय भान सिंह यादव ने कहा कि आज जो मुझे सपा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है निश्चित ही सपा की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए 2022 में सपा अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी।
उदयभान सिंह के साथ कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता राजेश यादव ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ओर जिला सचिव योगेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *