हरियाणा के रेवाड़ी  जिले में धड़ल्ले से कई स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. वहीं पुलिस ने बीते दिन शहर के धारूहेड़ा चुंगी  स्थित दी रिलेक्स स्पा सेंटर में भी छापेमारी का जिस्मफरोशी के धंधे का भंड़ाफोड़ किया.

पुलिस ने अभी ये जानकारी नहीं दी है कि हिरासत में लिए गए लोगों में कितने स्पा सेंटर का स्टाफ है और कितनी लड़कियां देह का धंधा कर रही थीं और उनमें कितने कस्टमर शामिल हैं.

वहीं पुलिस ने बताया कि अनैतिक तस्करी अधिनियम  के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.  एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी कि कुछ महिलाएं वेश्यावृत्ति में शामिल हैं और सेक्स रैकेट संचालित करती हैं.

डीएसपी हंसराज ने बताया कि, ‘हमने अपने कॉन्स्टेबल को फर्जी ग्राहक के तौर पर स्पा सेंटर में भेजा था. वह एक महिला से मिला और अंदर जाने में कामयाब रहा वहां उसने कुछ जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *