फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में फांसी पर लटकने से एक विवाहिता की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ससुरारी जन फरार हो गए।मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया।
सुहाग नगर निवासी नेहा यादव पत्नी अतुल यादव की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ससुरारी जन घबरा गए।वह फरार हो गए।
नेहा की मौत का पता चलते ही मायके वाले सुहाग नगर पहुंचे। उसका मायका नगला आशा थाना घिरोर जनपद मैनपुरी मैं है। मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज के कारण नेहा की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मायके वालों की माने तो नेहा की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ससुराली जन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। कई बार उसको प्रताड़ित भी किया गया। उत्पीड़न सहते हुए नेहा ने एक पुत्री को भी जन्म दिया उनका आरोप है पति ने अपने परिवारी जनों के सहयोग से नेहा की हत्या की है।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *