ए, के, सिंह सवांददाता जनपद औरैया

औरैया _सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि कलेक्ट्रेट मुख्यालय ककोर परिसर में स्थित जलपान गृह व पांच दुकानों की नीलामी 1 सितंबर 2021 को मुख्यालय ककोर के सभाकक्ष में दोपहर 12:00 बजे होगी। नीलामी बोलने वाले व्यक्ति को जलपान गृह तथा प्रत्येक दुकान के लिए रुपए 5,000 अलग-अलग अग्रिम के रूप में जमा करना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं को बेचने नहीं दिया जाएगा। विद्युत का खर्च स्वयं को बहन करना होगा। उच्चतम बोली बोलने वाले व्यक्ति को उच्चतम बोली की धनराशि की 50% धनराशि तत्काल जमा करनी होगी। शेष धनराशि नीलामी स्वीकृत होने के पश्चात जमा करनी होगी। नीलामी स्वीकृत करने अथवा निरस्त करने का अधिकार जिलाधिकारी महोदय औरैया में निहित है। नीलामी की अवधि 1 अक्टूबर 2021 से 30 सितंबर 2022 तक के लिए होगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *