संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर मिला विवाहिता का शव

जसवंतनगर(इटावा)। रुकनपुरा  गांव में अपने ही घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला का शव मिला है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

उक्त ग्राम निवासी नीलेश कुमार का विवाह करीब 4 वर्ष पूर्व सैंफई क्षेत्र के ग्राम नवलपूरा निवासी राधाकृष्ण की पुत्री पूजा उर्फ अंशु से हुआ था। अंशू के भाई अंकित ने बताया हैं कि बहन की मौत की सूचना पर  परिजनों सहित वह आया, तो घर के कमरे में बैड पर उसकी 26 वर्षीय बहन अंशु मृत अवस्था मे पड़ी हुई  मिली। उसका पति नीलेश कुमार जो पेशे से चालक हैं घर पर नहीं मिला। नीलेश अपने घर मे पत्नी अंशु व ढाई वर्षीय पुत्र पीयूष के साथ रहता था ,जबकि नीलेश के मातापिता का पहले ही निधन हो चुका है।     घटना  की खबर पड़ोसियों व ग्रामीणों को तब लगी, जब ढाई वर्षीय पुत्र पीयूष काफी देर से अपने घर के मुख्य दरवाजे पर खड़ा  जोर जोर से रो रहा था। उसके रोने के कारण पड़ोसियों ने घर के कमरे के अंदर जाकर देखा तो घटना का पता चलते ही मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी। घटना के बाद  सेपरिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

—-

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *