तरून तिवारी

बकेवर इटावा

– श्री बाँकेबिहारी सेवा समिति भरथना का सुशील पोरवाल (नानू बाबा) को अध्यक्ष, अनिल यादव (कल्लू) को मंत्री व अभिषेक यादव (रॉकी) को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष के साथ ही चैयरमैन हाकिम सिंह को आजीवन संरक्षक मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने समय-समय पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराये जाने का निर्णय लिया।

स्थानीय नगर पालिका परिषद के प्रांगण में स्थापित श्री बाँकेबिहारी जी मन्दिर की समिति की एक आवश्यक बैठक चैयरमैन हाकिम सिंह की अध्यक्षता में पालिका सभागार में बुधवार को सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मन्दिर समिति का नाम ‘‘श्री बाँकेबिहारी सेवा समिति भरथना‘‘ रखा गया। तदुपरान्त उक्त समिति का सुशील पोरवाल (नानू बाबा) को अध्यक्ष, अनिल यादव (कल्लू) को मंत्री व अभिषेक यादव (रॉकी) को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष के साथ ही चैयरमैन हाकिम सिंह को आजीवन संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त समिति में नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी पदेन संरक्षक रहेगें। नवमनोनीत पदाधिकारियों का चैयरमैन हाकिम सिंह ने माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर सभासद मुनुआ यादव, रवि यादव, शशांक यादव, विनोद कुमार, शैलेन्द्र यादव, श्रीनवेश यादव, मु0 वकील लारा, सौरभ यादव, पुष्पा देवी, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *