मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में गृहमंत्री अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू की सरकार परिवार के लिए चलती है। सभी जाति के लोगों का काम नहीं होता था। भाजपा जातिवाद को उखाड़ कर फेंकना में सफल हुई है। आज गुंडे माफिया पुलिस से डरते हैं। अखिलेश सरकार में पुलिस उनसे डरती थी। उन्होंने लोगों से पूछा कि अगर अखिलेश आएंगे तो जेल में बंद माफिया कहां रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लोग कहते थे कि लॉकडाउन हुआ तो गरीब लोग भूखे मर जाएंगे। गरीब का घर कैसे चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल तक हर व्यक्ति को पांच किलो अनाज देने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेल, दाल और नमक दिया। बताओ सपा सरकार ये कर सकती थी क्या?

अमित शाह ने कहा कि पांच साल योगी सरकार चलने के बाद यूपी में अपराध कम हुआ है। यूपी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम भाजपा ने किया है। मोदीजी ने देश को सुरक्षित किया है। आज भारत की सीमा और सेना की तरफ कोई आंख उठाकर देख नहीं सकता।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *