शरद शर्मा

शहर में अमेजन कंपनी के शोरूम का शटर काटते बदमाशों का गुरुवार तड़के पुलिस से सामना हो गया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गुत्थमगुत्था के दौरान कार से भागते बदमाश एक सिपाही से इंसास राइफल व बीस कारतूस की मैगजीन लूट कर भाग निकले।

घटना से पुलिस मकहमे में हड़कंप मच गया। पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई। चेकिंग की भनक लगते ही बदमाश होंडा सीआरवी कार को सिकंदरपुरवैश्य थाना इलाके में छोड़ कर भाग गये। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश व इंसास राफइल की बरामदगी के लिए जुटी हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *