मतदान के बाद जहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे कर रही है।  चुनाव के बाद देहरादून पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज होने की बात को स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रत्याशियों को लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं किया, लेकिन खास तौर पर पहाड़ों में मोदी का क्रेज दिखाई दिया है।

हरक सिंह ने कहा कि मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हैं। चुनाव से ठीक पहले भाजपा से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को भी लोगों में पीएम मोदी का क्रेज नजर आया है।

मतदान के बाद देहरादून पहुंच कर हरक सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ही अपने अनुभवों को साझा किया है। हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस 40 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है।

 चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने देखा कि भाजपा सरकार और प्रत्याशियों को लोग व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज बरकरार है। पहाड़ों में लोगों ने मोदी के नाम पर ही वोट डाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *