*औरैया,अनियंत्रित होकर गाड़ी नाले में गिरी नोशिखिया ड्राइवर बाल-बाल बचा*

*फफूंद,औरैया।* कस्बा के दिबियापुर रोड से आ रही बेंगानार गाड़ी अनियंत्रित होकर कस्बा के बीचो बीच निकले नाले में जा गिरी गनीमत रही कि गाड़ी में केवल चालक बैठा था, जो बाल-बाल बच गया।
अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी नदीम पुत्र कलीम शनिवार को दिबियापुर गया था जहां से वापस आ रहा था,जैसे ही फफूंद कस्बा के मोहल्ला चमनगंज में स्थित नाले से पहुंचा तभी वहाॅं गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। गाड़ी को नाले में गिरता देख रोड़ से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसमे सवार चालक नदीम बाल बाल बच गया।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *