*व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का स्वागत करते नव नियुक्त पदाधिकारी*

 

*भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में गोवर्धन की नई टीम गठित

मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग ने गौतम खंडेलवाल को गोवर्धन नगर अध्यक्ष, सुनील पाठक को महामंत्री मनोनीत किया। अब व्यापारियों ने दलालों से मुक्ति मिलने की उम्मीद जताई है।
शुक्रवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गोवर्धन नगर इकाई में पदाधिकारियों के गठन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने बताया कि गौतम खंडेलवाल को गोवर्धन नगर अध्यक्ष व सुनील पाठक को महामंत्री नियुक्त किया है। देश में व्यापारियों का उत्तपीड़न नहीं होने दिया जाएगा। देश भर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का विस्तार किया जा रहा है।
नगर अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने कहा कि गोवर्धन में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। व्यापारी की आड़ में दलाली करने वाले लोगों को बक्सा नहीं जाएगा। भाजपा नेता ओम प्रकाश शर्मा, हरिओम शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए गिरीराजजी का प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। जिला महामंत्री अजय गोयल, सुमित लंबरदार, संजय शर्मा, विष्णु भगवान, केशव मुखिया, राजकुमार मामा, लक्ष्मण ठाकुर, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल उपस्थित थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *