मथुरा से अजय ठाकुर

मथुरा जनपद के बाटी ग्राम स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षा कायाकल्प न्यास के द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत खुशहाली फाउण्डेशन एवं अक्षय पात्र फाउण्डेशन, वृन्दावन के संयुक्त तत्वावधान में फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण विद्यार्थियों एवं निकटवर्ती गाँवों के किसानों को किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने छात्रों एवं किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्षों ने मानव के साथ आदिकाल से अपनी मित्रता निभायी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष से हमें आॅक्सीजन जैसी बहुमूल्य वस्तु के साथ, फल, फूल लकड़ी आदि प्राप्त होती है। यदि ब्रज वसुंधरा का वास्तविक श्रृंगार करना है तो जन जन को पौधा रोपण अभियान के लिए आगे आना पडे़गा।
वहीं खुशहाली फाउण्डेशन के नितेश पाल ने कहा कि हम गत 4 वर्षों से अक्षय पात्र फाउण्डेशन के साथ मिलकर ब्रज के विभिन्न ब्लाॅक, गाँव एवं विद्यालयों में पौधा रोपण का पुनीत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में निकटवर्ती गाँवों के 300 किसानों एवं 200 छात्रों को जामुन, आंवला, बेल एवं नीम के पौधे प्रदान किये गए। इस कार्यक्रम में वितरित फलदार पौधों से किसानों को आपनी आय बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।
अक्षय पात्र फाउण्डेशन के कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि बच्चे आने वाले भारत का भविष्य है। पौधा रोपण अभियान से जुड़कर इनमें प्रकृती संरक्षण की भावना का विकास हो कार्यक्रम का यही वास्तविक उद्देश्य है। कार्यक्रम के विषय में अवगत कराते हुुए उन्होंने कहा कि इस पौधा वितरण कार्यक्रम में 300 किसानों एवं 200 छात्रों को कुल 1500 फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया है।
इस कार्यक्रम में बाटी ग्राम के पूर्व प्रधान मदन सिंह, अध्यापक विवेक सिंह एवं भगत सिंह सहित अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *