*औरैया,विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी*

 

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में बीती रात एक युवक ने गृह कलेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरुहूली निवासी विपिन 27 वर्ष पुत्र रामशरण मंगलवार की रात करीब साढे 11 बजे अपने घर पर था। उसी समय किसी बात को लेकर पत्नी से कहा सुनी हो गई। जिस पर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तुरंत निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *