*औरैया,बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे मजदूर की मौत*

*यमुना के पास बन रहे ब्रिज पर काम कर रहे मजदूर पर ऊपर से अचानक बजनी चीज गिरने से आई गंभीर चोटें*

*औरैया।* अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम नौरी यमुना पुल के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर शुक्रवार की दोपहर एक मजदूर मजदूरी कर रहा था , तभी उसके ऊपर कोई वजनी चीज गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी व ठेकेदार मजदूर की मौत की जानकारी होते ही शव छोड़कर अस्पताल से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई। वहीं मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल- बेहाल था।
कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम बखरिया पूर्वा चेंन निवासी गंगाचरण उर्फ संजू 35 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह करीब 15 दिन से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार की दोपहर वह थाना थाना क्षेत्र के ग्राम नौरी के समीप यमुना ब्रिज पर काम कर रहा था। उसी समय वह बृज में लगी शटरिंग को खोल रहा था। तभी बजनी चीज समेत वह नीचे गिर पड़ा। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। जानकारी होने पर ठेकेदार एवं उसके साथी निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही उपरोक्त ठेकेदार एवं उसका साथी शव को अस्पताल में छोड़ कर भाग गये। दुर्घटना में मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। जहां पर पुलिस मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। युवक की मौत से परिजनों में करुण-क्रंदन गूंज रहा था। बताया जाता है कि मृतक युवक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। जबकि उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। इसके अलावा मृतक की चार पुत्रों में महेंद्र 10 वर्ष , रुचि 8 वर्ष , रिचा 6 वर्ष एवं पुत्र आरके 5 वर्ष का है। मृतक युवक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अब उसके परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। जिससे परिवार के सामने विकट समस्या खड़ी हो चुकी है। अस्पताल में मौजूद परिजन एवं ग्रामीण शासन व प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *