*जीवनदाईनी108 एम्बुलेंस में गूँजी किलकारी नवजात बच्ची का हुआ जन्म*

जच्चा-वच्चा स्वस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती-डॉ सुशील कुमार अधीक्षक

जसवंतनगर। प्रशिक्षित एंबुलेंस कर्मियों ने बैदपुरा गांव की एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। बालिका के सकुशल जन्म होने से परिजन बेहद खुश नजर आए।
बैदपुरा गांव के राम शंकर शर्मा की 27 वर्षीया पत्नी आशा देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के सदस्यों ने 108 एंबुलेंस आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर से 108 एंबुलेंस यूपी 41 ए टी 4009 लेकर ई एम टी मनोज कुमार कुशवाहा व पायलट राहुल कुमार रवाना हुए। प्रसूता के परिजन परेशान थे कि कोई कोई समस्या ना आए और जल्द ही प्रसूता अस्पताल पहुंच जाए। हालांकि कुछ देर में ही एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई और जैसे ही एंबुलेंस कर्मी प्रसूता व उनकी सास महा देवी को एंबुलेंस में लेकर बैदपुरा से निकले कुछ दूर ही चले होंगे कि प्रसूता को अचानक असहनीय दर्द होने लगा तो एंबुलेंस कर्मियों ने सूझ बूझ और प्रशिक्षित तौर तरीकों से सुरक्षित प्रसव कराया तभी एक नन्ही बालिका का जन्म हुआ और किलकारी गूंजी जिससे परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाद में जच्चा बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंत नगर में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ थे। परिजनों ने मोहल्ले पड़ोस में भी मिठाईयां बांटी दीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ सुशील कुमार ने बताया एंबुलेंस कर्मियों को इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है तथा आवश्यक उपकरण व कुछ दवाइयां भी एंबुलेंस में रहती हैं ताकि आवश्यकता होने पर सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *