बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने फिल्मों से दूरी बनाए रखी हैं, लेकिन वो एक जाना- पहचाना नाम है.

अंशुला कपूर ने लेटेस्ट तसवीर शेयर की है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है.सिंगर कोल्बी कैलेट के गाने के लाइन्स को शेयर कर वो कैप्शन में अंशुला लिखती है, अपना मेकअप उतारो, अपने बालों को नीचे आने दो. सांस लो. खुद को शीशे में देखो. क्या तुम खुद को पसंद नहीं करते हो? क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करती हूं.

अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ पार्टी में स्पॉट की जाती है. दोनों भाई- बहन साथ में अक्सर तसवीरें शेयर करते रहते हैअंशुला अपने पिता बोनी कपूर के साथ भी काफी अच्छा रिलेशन शेयर करती है. बता दें कि वो बोनी और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी हैं.

अंशुला अपनी दोनों बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ भी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं. इस फोटो में पूरा परिवार साथ में काफी खुश दिख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *