जसवंतनगर। दो दिन पूर्व कस्बे के मोहल्ला कटरा विलोचियांन में एक महिला की शिकायत पर पहुचे सिपाहियों पर हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विवरण के अनुसार पुलिस ने रात फक्कड़पुरा मोहल्ले में चार्ली टाल के समीप छुपे हुए दो युवकों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि दो दिन पूर्व डायल 112 पीआरबी पर तैनात दो सिपाही दीप चंद, तथा नरेंद्र सिंह एक मामले की जांच करने के लिए मोहल्ला कटरा बिलोचीयान में गए थे वे वहां जांच कर ही रहे थे उसी समय कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और सिपाहियों को दबंगई से मारपीट कर खदेड़ दिया । इस मामले में थाना जसवंतनगर में मुकदमा अपराध संख्या 67 / 2022 धारा 147, 149, 332 ,353 ,186 ,504, 427 के तहत दर्ज की गई थी ।इस मामले में पुलिस अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी तभी कस्बा इंचार्ज नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक भागवत स्वरूप, नितिन कुमार , रिंकू सोलंकी, मोहित कुमार जो गश्त पर थे उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पुलिस पर हमले से संबंधित दो अभियुक्त वहां पर छिपे हुए हैं इस पर पुलिस ने उक्त स्थान को घेर कर वहां से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस की पूछताछ मैं उन्होंने अपने नाम अनस उर्फ यूसुफ उर्फ इक्का पुत्र सलीम कुरैशी उर्फ मास्टर तथा इरफान पुत्र अलाउद्दीन निवासीगण कटरा बिल्लोचियांन कस्बा जसवंतनगर बताया। बताते हैं कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों ने पुलिस से बचने के लिए काफी भागदौड़ थी तथा लकड़ी के ढेरों पर चढ़कर ऊपर से कूदकर उन्होंने भागने का बहुत प्रयास किया परंतु पुलिस ने उन्हें काफी दूर दौड़ाने के बावजूद गिरफ्तार कर लिया।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *