आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। पंजाब की टीम आईपीएल 2022 में मयंक की अगुवाई में ही खेलेगी। मयंक अग्रवाल से पहले लोकेश राहुल इस टीम के कप्तान थे।

अग्रवाल ने इससे पहले एक मैच में पंजाब की कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में पहले से ही उनका कप्तान बनना तय माना जा रहा था।
आईपीएल 2022 में पंजाब को ग्रुप बी में रखा गया है। इसमें उसे चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, बैंगलोर और गुजरात के साथ, दो-दो मैच खेलने होंगे। वहीं मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और लखनऊ के खिलाफ एक मैच खेलना होगा।

मयंक से अग्रवाल से पहले लोकेश राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान थे। उनकी अगुआई में पंजाब ने दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, मेगा ऑक्शन से पहले राहुल ने खुद को टीम से अलग करने का फैसला किया।

राहुल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और पिछले सीजन में उनकी टीम ने कई करीबी मैच गंवाए थे। टीम अंकतालिका में छठवें स्थान पर थी। पंजाब ने 14 में छह मैच जीते थे, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

पंजाब ने सिर्फ दो खिलाड़ी रीटेन किए थे और नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे के साथ उतरी थी। अब इस टीम के पास शिखर धवन, कगिसो रबाडा, लियम लिविगस्टोन और जानी बेयरस्टो जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *