रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को लेकर बेलारूस से राहत देने वाली खबर आई है। साढ़े तीन घंटे चली वार्ता में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों में युद्धविराम को लेकर कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी है।

इसलिए जल्द ही दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है। जिन बिंदुओं पर दोनों देशों की सहमति बनी है, उन्हें अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल वार्ता परिणामों की जानकारी देने के लिए मास्को और कीव लौट गए हैं।

इधर परमाणु हथियारों के लिए जिम्मेदार रणनीतिक बल को हाई अलर्ट पर लाने के बाद रूस ने सोमवार को एटम बमों से लैस मिसाइलों को हमले के लिए तैयार रखने का आदेश दे दिया।

पुतिन के जवाब में अमेरिका ने भी अपने परमाणु हथियारों को संभालने वाली यूनिट को अलर्ट कर दिया है। यही नहीं रूस के कदम से सतर्क हुए अमेरिका ने मास्को के अपने दूतावास से अतिरिक्त कर्मियों और परिवारों को वापस भेजने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *