दरियाबाद के गुलचप्पा कला गांव में योगी-मोदी व जय श्रीराम के नारे लगाने पर विवाद हो गया। समुदाय विशेष के दो युवकों पर नारेबाजी को लेकर पिटाई कर लहूलुहान करने का आरोप लगा है।

गंभीर हालत में घायल युवक को निजी अस्पताल से सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद मुकदमा लिखा गया है। आक्रोशित भीड़ ने सुबह ही चौकी पहुंच आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव कर लिया। पुलिस के समझाने पर आक्रोशित भीड़ शांत हुई।

दरियाबाद थाने के अलियाबाद चौकी अंतर्गत गुलचप्पा कला गांव निवासी गुड्डू रावत का आरोप है कि सोमवार की वह देर शाम गन्ना काटकर घर लौटा। घर से गांव स्थित दुकान पर सामान लेने गया।  इससे गांव के दो युवक सलीम व अदीम नाराज होकर पिटाई करने लगे।

जिस पर पुलिस ने मुकदमा रात में दर्ज होने और दो लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई। काफी देर से पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है। कुछ लोग वापस भी लौटे है।

घायल युवक की भाभी मंजू ने बताया कि नारा लगाने पर धारदार हथियार से मारा गया। जिससे वह बेहोश हो गया। चौकी प्रभारी अजय पांडेय ने बताया कि चुनाव को लेकर विवाद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *