आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म के चर्चे तो हर तरफ हो ही रहे हैं, साथ ही आलिया भट्ट की परफॉरमेंस भी दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत रही है.जिसने गंगूबाई काठियावाड़ी को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. इस फिल्म का नाम है भीमला नायक.

भीमला नायक, साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती की फिल्म है. ये तेलुगू भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन सागर के चंद्रा ने किया है. फिल्म की कहानी त्रिविक्रम श्रीनिवास ने लिखी थी.

ये 2020 में आई मलयालम फिल्म Ayyappanum Koshiyum का रीमेक है. भीमला नायक को भी दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं.

 अपने पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 77.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पहले वीकेंड पर ही पार कर लिया है. दूसरी तरफ गंगूबाई काठियावाड़ी ने भी अच्छी कमाई विदेशी बॉक्स ऑफिस पर की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *