मैक्सिकन राइस बनाने के लिए सामग्री
-बासमती चावल- 2 कप उबले हुए
-जैतून तेल- 1 चम्‍मच
-लहसुन 1 चम्‍मच

– बारीक कटी प्‍याज- 1/2 कप
-बारीक कटी गाजर- 1/2 कप
-घिसी हुई लाल शिमला मिर्च- 1/3 कप
-टमैटो कैचअप- 2 चम्‍मच
-चिली सॉस- 1 चम्‍मच
-ओरीगेनो- 1 चम्‍मच
-नमक- स्‍वाद अनुसार

मैक्सिकन राइस बनाने का तरीका
मैक्सिकन राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल को पकाकर ठंडा होने के लिए किनारे रख दें। अब एक पैन में जैतून का तेल गर्म करके उसमें कटी हुई लहसुन डालकर चलाएं।

इसके बाद कटी प्‍याज डालकर गुलाबी होने तक फ्राई करें। अब इसमें गाजर और लाल शिमला मिर्च डालकर चलाएं। अब इसमें उबले हुए चावल, नमक , चिली सॉस, ओरीगेनो और टमैटो कैचप डालकर चलाएं। इसे 3 मिनट तक के लिए पकाएं। आपका स्‍पाइसी मैक्‍सिकन फ्राइड राइस तैयार है। आप इसके ऊपर नमक छिड़क कर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *