*औरैया,आटो पलटा दो लोग घायल*

*कस्बा के दिबियापुर बाईपास की घटना*

*फफूंद,औरैया।* कस्बा के दिबियापुर बाईपास मोड़ पर अचानक बेकाबू होकर आटो पलट गया। राहगीरों से ऑटो में दबी सवारियों को निकाला गया। जिसमें दो लोग घायल हो गये।
बुधवार की सुबह दिबियापुर से सवारी लेकर फफूंद आरहा आटो फफूंद कस्बा के दिबियापुर बाईपास पर पलट गया। जिससे उसमे बैठी सवारी अनुज पुत्र रवीन्द्र सिह भदौरिया निवासी आशु थाना सहायल बुरी तरह घायल हो गया। जब की दूसरी सवारी प्रियंका पत्नी सुल्तान सिह निवासी नगला बनी थाना बकेबर जिला इटावा भी घायल हो गई जिनके मामूली चोट आई है। आटो पलटे ही ड्राइवर आटो छोड़ कर भाग गया। वहा से निकल रहे राहगीरों ने सवारियों को बहार निकाला घायल को एम्बुलेंस की मदद से दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तथा आटो को थाने लेकर गई है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *