रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तराखंड के 124 नागरिक अब भी फंसे हुए हैं।  27 छात्रों के यूक्रेन से लौटने की सूचना है।  अब तक 175 नागरिकों की सकुशल वापसी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  कहा कि केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन व पड़ोसी मुल्कों में फंसे राज्य के नागरिकों को लाने की कोशिशें तेज हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अलग-अलग स्थानों पर फंसे 27 और छात्रों ने वापसी की।

राज्य के 148 नागरिकों की वापसी हो चुकी थी। इस तरह शनिवार शाम तक 175 लोग उत्तराखंड लौट चुके थे। यूक्रेन और उसकी सीमावर्ती राष्ट्रों में अब भी करीब 124 लोगों के फंसे होने की सूचना है। उनकी सकुशल वापसी के लिए युद्धस्तर पर प्रयास चल रहे हैं।

सीएम ने बताया कि दिल्ली एवं मुंबई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंडवासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया है। सभी आगंतुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *