भरथना

श्री शनिमहाराज सेवा समिति भरथना का सर्वसम्मति से सुशील पोरवाल ‘नानू बाबा’ को अध्यक्ष मनोनीत कर कमेटी का गठन किया गया,बैठक में पालकी पद यात्रा की रूपरेखा बनाई गई।

नगर के मोहल्ला इंद्रा नगर में स्थित लौंगश्री माता के मंदिर परिसर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सुशील पोरवाल नानू बाबा को अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता को महामन्त्री व गौरव यादव नीटू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियो सहित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। संयोजक श्रीप्रकाश पोरवाल व सहसंयोजक विवेक गुप्ता ने बताया कि बैठक में आगामी 30 मई को श्री शनि महाराज के जन्मोत्सव पर पालकी पद यात्रा के भव्य आयोजन की रूपरेखा बनाई गई।

बैठक में रामवीर पोरवाल,रुपे गुप्ता,ब्रजेश पोरवाल,राजा,अरुण कुमार,विवेक कुमार, विनोद वर्मा,शिवमोहन,आदित्य,नितिन आदि मौजूद रहे।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *