यूक्रेन इस समय जल रहा है। पिछले 12 दिन से यह देश रूसी मिसाइलों, बमबारी और टैंकों की आवाज से कांप रहा है।  रूस की असीमित ताकत के सामने यूक्रेनी सैनिकों ने जो हिम्मत दिखाई है, उसने व्लादिमिर पुतिन को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है।

यूक्रेनी सेना में एक प्रेमी जोड़े की तस्वीर सामने आई है, इसमें दोनों शादी करते हुए दिखाई देते हैं। इस जोड़े के चेहरे पर न किसी तरह का अफसोस है और न ही रूसी हमलों का खौफ।
यूक्रेनी प्रेमी जोड़े ‘वलेरी और लेसिया’ की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह साथी सैनिकों से घिरे हुए हुए दिखाई दे रहे हैं।  कीव के बाहरी इलाके में एक चेकप्वाइंट पर दोनों ने शादी रचाई। इसमें वलेरी और लेसिया भी सैन्य ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

सैन्य प्रेमी जोड़े ने एक छोटे से समारोह में शादी रचाने के बाद फिर से रूस के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। यह प्रेमी जोड़ा यूक्रेन की राजधानी कीव की सुरक्षा के लिए डटा हुआ है। दरअसल, रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले का आज 12वां दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *