उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पूर्व मंगलवार को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। प्रदेश कार्यालय होने वाली इस रणनीतिक बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से जुड़े कई नेता, अन्य प्रदेशों के मंत्री-विधायक और पर्यवेक्षक भाग लेंगे।

10 मार्च को मतगणना से पूर्व मंगलवार को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक है। 
इसके अलावा सांसद व सीईसी सदस्य दिपेंद्र हुड्डा, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डीएम पाटिल, एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव, झारखंड की मंत्री बना गुप्ता के अलावा लोकसभा के पांचों पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ राष्ट्रीय नेता भी उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में पल-पल की खबरों पर नजर रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *