मुज़फ्फरनगर में एक एमए की छात्रा का अपहरण कर दिल्ली ले जाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता मेरठ की रहने वाली है और एक कॉलेज में एमए फर्स्ट ईयर की छात्रा है. पीड़िता ने अपने ही गांव के 5 लोगों पर जबरन अपहरण कर तमंचे के बल पर गैंगरेप का आरोप लगाया है.

वो अपने घर से पेपर देने के लिए कॉलेज गई थी. जब वो पेपर देकर वापस आ रही थी तो गांव के ही युवक शिवा, वरुण, सुमित, तरुण और बंसी ने उसे बहला फुसला कर बस में बैठा लिया.

जिसके बाद सभी युवक छात्रा से बस में छेड़छाड़ करते हुए उसे डरा धमकाकर दिल्ली ले गये. जहां एक कमरे में ले जाकर सभी पांचों युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और पीड़िता को अगले दिन मोदीपुरम छोड़कर फ़रार हो गए.

पीड़िता ने बताया कि यहां से किसी तरह उसने अपने परिजनों से संपर्क किया और आप बीती बताई. जिसके बाद पीड़िता ने 5 मार्च को खतौली कोतवाली में परिजनों के साथ पहुंचकर नामज़द तहरीर देते हुए आरोपियोंं के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *