अफगानिस्तान की हालात बिगड़ने के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का सिलसिला जारी है. दोहा के रास्ते 168 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान आज गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था, ”अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापसी के लिए सरकार लगातार कोशिश में जुटी हुई है. एक विमान ताजिकिस्तान से 87 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंच रहा है. इनमें दो नेपाली नागिरकों भी शामिल हैं.”

घटना के अगले दिन सोमवार को 40 से ज्यादा भारतीयों को लेकर पहली उड़ान भारत पहुंची थी. वहीं भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों और वहां फंसे कुछ भारतीयों समेत करीब 150 लोगों के साथ दूसरा सी-17 विमान मंगलवार को भारत पहुंचा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *