रूस ने एक बार फिर बुधवार को लोगों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए सीजफायर की घोषणा की.  रूसी सैनिक मानव कॉरिडोर बनाकर लोगों को निकालने के लिए तैयार हुए हैं.

रूस ने इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी लोगों को शहर से बाहर निकालने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की थी,  यूक्रीन सेना का आरोप था कि रूस ने ऐसा नहीं किय और कुछ देर की शांति के बाद फिर से युद्ध शुरू कर दिया. यह भी आऱोप है कि इस दौरान हुए हमले में कई लोग मारे गए.

रूस का कहना है कि कीव के साथ-साथ वह मारियूपोल, खारकीव, जेपोरेजिया, चेर्निहाइव और सुमी में फिर से युद्धविराम के लिए तैयार है और वह यहां से लोगों को बाहर निकालेगा.

रूसी सैनिकों के हमले से यूक्रेन के अधिकतर शहर खंडहर बन गए हैं. स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, सरकारी इमारतें और आम लोगों के घर भी इससे टूट चुके हैं. अभी तक यूक्रेन से 16 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़ चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *