*औरैया,बाढ़ पीड़ित किसान तीन माह से परेशान नहीं बना किसान क्रेडिट कार्ड*

*कंचौसी औरैया।* सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर निवासी ब्रजेश कुमार बाथम ने बताया कि बरसात से उनकी खरीफ की फसल अधिक जल भराव के कारण नष्ट हो गई थी ।किसी प्रकार अपर जिलाधिकारी औरैया रेखा एस चौहान की सूझ बूझ वी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके निर्देश पर सिंचाई विभाग दिबियापुर द्वारा जल निकासी की गई।आर्थिक तंगी से परेशान किसान ब्रजेश बाथम ने रवि की फसल उगाने हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु कंचौसी सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया सभी कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाबजूद भी उक्त किसान तीन माह से बैंक के चक्कर काट रहा है,बैंक मैनेजर की बड़ी लापरवाही के कारण किसान के परिवार पर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।इस संबध में जब ब्रांच मैनेजर मनीष कटियार से बात की गई तो उन्होंने बताया बैंक में स्टाफ की कमी है,इसलिए के सी सी नहीं बन सका।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *