इटावा के शिवपाल सिंह यादव छठी बार जसवंत नगर सीट से चुनाव जीते हैं। शिवपाल ने जनता को इस जीत की बधाई दी है। योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। सपा की हार पर शिवपाल ने कहा कि जो भी कमियां रहीं, पार्टी संगठन समीक्षा करेंगे। 90077 मतों से शिवपाल चुनाव जीते हैं। शिवपाल को कुल 158531 वोट मिले है। भाजपा प्रत्याशी विवेक शाक्य को 68454 वोट प्राप्त हुए है।

जसवंत नगर विधानसभा 199 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लगातार छठी बार जसवंत नगर से 90 हजार 77 मतों से जीते हैं। शिवपाल यादव को जैसे ही उनके जीत की सूचना मिली वह नवीन मंडी मतगणना स्थल पर पहुंचे और जीतने का प्रमाण पत्र हासिल किया। प्रमाण पत्र लेने के बाद उन्होंने अपनी इस जीत के लिए जसवंत नगर की जनता को धन्यवाद दिया

शिवपाल ने नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल से जीत का प्रमाणपत्र लिया।
शिवपाल यादव जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि जनता का जनादेश मिला है। उसका स्वागत करते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को बधाई और धन्यवाद देते हैं। समाजवादी पार्टी बहुमत का लक्ष्य हासिल न करने पर कहा कि जनता ने जो विपक्ष की भूमिका का जनादेश दिया है विपक्ष की अच्छी भूमिका निभाते हुए जनता को न्याय दिलाने का काम करेगी। यूपी का जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे, उनको हम बधाई देते हैं। हार पर कहा कि जो भी संगठन है वह समीक्षा करेंगे कि कहा कमी रही या क्या गलतियां हुई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *