वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने आँगनबाडी केन्द्र पर किया पोषाहार वितरण लाभार्थियों  को पोषाहार वितरित करते भाजपा नेता शरद बाजपेयी

* सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान व हर वर्ग के लोगों का रखा ध्यान : शरद बाजपेयी

इटावा, आँगनबाडी केन्द्र अकालगंज पर आयोजित पोषाहार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया।
पोषाहार वितरित करते हुए भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों सहित मजदूर, गरीब, किसान आदि सभी का ध्यान रखते हुए कार्य किया है आज उन्हीं कार्यों और जनहित की योजनाओं के कारण ही उत्तर प्रदेश में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है।
इस अवसर पर आँगनबाडी कार्यकत्री डिम्पी शंखवार सहायिका शशिप्रभा सहित लाभार्थी व नगरवासी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *