अरुण दुबे

भरथना
अतिरिक्त दहेज की माँग पूरी न होने पर ससुरालीजनो द्वारा पुत्री की मृत्यु कर देने का मामला पिता ने पति ज्येठ व चचिया सास के खिलाफ स्थानीय थाने में दर्ज कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद औरैया के थाना दिबियापुर के गाँव अमोहार के विजय पाल सिंह पुत्र राजपाल सिंह ने थाना क्षेत्र के गाँव नगरिया यादवान के अजय उर्फ नीरज पति, पिंटू ज्येठ ,सुषमा देवी चचिया सास पर आरोप लगाया है कि आरोपी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की रूप में 5लाख रुपये की किश्त जमा करने के लिए माँग कर रहे थे ,माँग पूरी न होने पर आरोपियों ने मेरी पुत्री सोनल उर्फ रजनी की फाँसी लगाकर मौत कर दी ।
पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *