Tuesday , October 29 2024

इटावा में शिवपाल यादव ने अपने चौगुर्जी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली।

इटावा में शिवपाल यादव ने अपने चौगुर्जी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवपाल को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। होली के मौके पर शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद भी दिया। शुक्रवार सुबह से ही उनके आवास पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ी। विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली।

उन्होंने कहा कि अगर बेईमानी नहीं हुई तो हम लोग एमएलसी का चुनाव बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के साथ नौजवान हमारे साथ हैं। हम लड़ेंगे, निकलेंगे और भाजपा को हटाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी वोट प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा ने अगर बेईमानी नहीं की होती तो परिणाम कुछ अलग होता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेईमानी के साथ-साथ लोकतंत्र की भी हत्या की है। इसके पीछे भाजपा को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिला है। उत्तर प्रदेश की जनता हमारे साथ है,

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एमएलसी का चुनाव भी बहुमत से जीतेगी। विधानसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश की सरकार, दिल्ली की सरकार और मंत्रियों को भी पैसे बांटने में लगाया गया था। अब हम लोग गरीब और मजलूमों की लड़ाई के लिए निकलेंगे। उनकी आवाज उठाएंगे। छात्र और नौजवान सभी लोग हमारे साथ है। प्रदेश और देश से भाजपा को हटाएंगे।

प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं।