Tuesday , October 29 2024

इटावा ,त्योहारों के चलते पुलिस ने आज नहीँ मनाई होली,रविवार को होगी पुलिस की होली

इटावा पुलिस ने शनिवार को होली नही खेली। यूपी पुलिस होली के दूसरे दिन होली मनाती है। मुस्लिम त्यौहार के चलते एसएसपी ने 20 मार्च को पुलिस को होली खेलने के निर्देश दिये। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों में मायूसी देखने को मिली। मतदान, व मतगणना की ड्यूटी निभाने वाले पुलिस कर्मियों को होली के त्यौहार मानने की मन खुशी थी। लेकिन लगातार दो त्यौहार पड़ने के कारण आज पुलिसकर्मियों को होली खेलने को नही मिल सका। इसके चलते पुलिसकर्मियों में काफी मायूसी भी देखने को मिली है। लेकिन पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाते दिखाई दिए।

रविवार को होली मनाएगी इटावा पुलिस

शहर में गश्त करती पुलिस

होली के दिन सुरक्षा के लिए पुलिस अपना त्यौहार एक दिन बाद मनाती हैं। जिसके चलते होली की पड़वा पर पुलिस को होली मनाने के निर्देश मिलते हैं। लेकिन इस बार इटावा जिले के पुलिस अधिकारियों सहित समस्त पुलिस ने अपना त्यौहार नही मनाया हैं। यह निर्देश इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के द्वारा पुलिस विभाग को दिए गए थे। जिसके चलते आज पुलिस अपनी ड्यूटी करती नजर आयी है। और होली अब रविवार को मनाएंगे।

आम दिनों की तरह ड्यूटी पर तैनात रही पुलिस

बीते शुक्रवार को होली थी आज मुस्लिम धर्म का शब-ए-बारात का त्यौहार है जिस कारण सुरक्षा की दृष्टि से आज पुलिस शहर में रोज की तरह सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है। थाने चौकियों में पुलिस आम दिनों के तरह काम करती नजर आयी साथ ही पुलिस और पीआरडी जवान भी शहर के अलग अलग हिस्सों में तैनात नजर आये। इटावा पुलिस अब रविवार को होली का त्यौहार मनाएगी।